भारत की प्रमुख नदियां ||

 🏞️ 🌍 भारत की प्रमुख नदियां➜




⛰️⛰️गंगा नदी➜➜


➨उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

➨लंबाई – 2,525 कि.मी

➨मुहाना – सुंदरवन, बंगाल की खाड़ी


➨गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण एवं पवित्र नदी है जिसे माँ तथा देवी के रूप मे भी पूजा जाता है, इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है जिनका भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण योगदान है!


💠यमुना नदी➜➜


➨उदगम स्रोत – यमुनोत्री

➨लंबाई – 1,376 कि.मी

➨मुहाना – त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद


➨यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है!


🔹◾सरस्वती नदी➾➾


▫️सरस्वती नदी एक प्राचीन एवं पौराणिक काल की नदी है जिसका विवरण वेदों में भी है, यह भारत की तीसरी पवित्र नदी है तथा प्रयाग में तीन नदियों का संगम है (यमुना नदी, गंगा नदी और सरस्वती नदी).


🔹क्षिप्रा नदी➜➜


▫️उदगम स्रोत – धार

▫️लंबाई – 196 कि.मी

▫️मुहाना – चंबल नदी


▫️क्षिप्रा नदी मध्य भारत मे बहाने वाली एक ऐतिहासिक नदी है, इस नदी के किनारे उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग है और चार स्थानो मे से एक कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है!


💠नर्मदा नदी➾➾


➨उदगम स्रोत – अमरकंटक

➨लंबाई – 1,312 कि.मी

➨मुहाना – खम्भात की खाड़ी, अरब सागर


➜नर्मदा नदी एक पवित्र, दिव्य व रहस्यमयी नदी है जिसका स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है! नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है।


♦️गोदावरी नदी➨➨


➜उदगम स्रोत – त्रयंबकेश्वर

➜लंबाई – 1,465 कि.मी

➜मुहाना – बंगाल की खाड़ी


➜गोदावरी नदी जिसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है, महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है!


★☆कावेरी नदी➨➨


➾उदगम स्रोत – तालाकावेरी

➾लंबाई – 760 कि.मी

➾मुहाना – कावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी


➨कावेरी नदी दक्षिण भारत में गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी है, इस नदी के किनारे बसा तिरुचिरापल्ली शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।


★★कृष्णा नदी➜➜


➨उदगम स्रोत – महाबलेश्वर

➨लंबाई – 1290 कि.मी

➨मुहाना – बंगाल की खाड़ी


➨कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी को हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। और कहा जाता है की इस नदी मे स्नान करके लोगों के सभी पापों का अंत होता है!


🌍ब्रह्मपुत्र नदी➾➾


➜उदगम स्रोत – तिब्बत, कैलाश पर्वत

➜लंबाई – 2900 कि.मी

➜मुहाना – बंगाल की खाड़ी


▪️ब्रह्मपुत्र नदी भारत की एक मात्र नदी है जिसका नाम पुल्लिंग है – शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र, ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी नदी है जिसका उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट है!


⌛⏳महानदी➜➜


➾उदगम स्रोत – धमतरी

➾लंबाई – 885 कि.मी

➾मुहाना – बंगाल की खाड़ी


➨महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले से हुआ है तथा यह छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यो से होकर विशाल रूप धारण कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है!


▪️अलकनंदा नदी➾➾


➜उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

➜लंबाई – 195 कि.मी

➜मुहाना – गंगा


➨अलकनंदा नदी, पवित्र गंगा के दो मुख्यधाराओं में से एक है और इसकी अधिक लंबाई और निर्वहन के कारण गंगा की स्रोत धारा माना जाता है!


🔹भागीरथी नदी➜➜


➾उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

➾लंबाई – 205 कि.मी

➾मुहाना – गंगा


भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर पवित्र गंगा नदी का निर्माण करती है. टिहरी बाँध भागीरथी नदी तथा दूसरी सहयोगी भीलांगना नदी के संगम पर बना है जो की विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध है!


🌍🏔️सरयू नदी➜➜


सरयू नदी एक वैदिक कालीन नदी है जो हिमालय से निकलकर अयोध्या से होकर गंगा में मिल जाती है!


🏔️⛰️झेलम नदी➜


➜झेलम नदी शेषनाग झील से निकलती है और यह कश्मीर घाटी की सुन्दरता में चार-चाँद लगा देती है!


🔹चंबल नदी➜


▪️उदगम स्रोत – जानापाव पर्वत

▪️लंबाई – 966 कि.मी

▪️मुहाना – यमुना


➾चंबल नदी महू से निकलती है और मध्य प्रदेश – राजस्थान के बीच सीमा बनती हुई उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी से मिल जाती है! 


➨इसकी मुख्य सहायक नदिया शिप्रा, सिंध, कलिसिन्ध, ओर कुननों नदी है।


▰▱ ☆★ ▱▰ ☆★ ▰▱ ☆★▱▰ ☆★▰▱ ☆★ ▱▰ ☆★ ▰▱ ☆★▱▰ ☆★▱▰ ☆★

Comments

Popular posts from this blog

HP Police Mock Test|| HP Police Constable Mock Test🚨HP Police. General Science 2

History question

Passes of Himachal Pradesh। HP GK MCQ with Explanation