Introduction of HP Geography of Himachal Pradesh by Him Darpan
हिमाचल की स्थिति व जिले शाब्दिक अर्थ:- 'हिमाचल' शब्द 'हिम ' और 'अचल' शब्दों से मिलकर बना हैं। हिम का अर्थ हैं बर्फ और अचल का अर्थ है पर्वत अर्थात हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है। स्थिति (भौगोलिक): हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है। हिमाचल की सीमाएं 1170 किमी॰ है, जो दक्षिण मेन हरियाणा, उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम मेन पंजाब से, पूर्व मेन तिब्बत(चीन), तथा दक्षिण-पूर्व मेन उतराखंड से लगती है। ♻ पंजाब राज्य की सीमा हिमाचल के सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है। ♻ हिमाचल के कांगड़ा और मंडी जिले सर्वाधिक 6 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं। ♻ चम्बा और सिरमौर न्यूनतम 2 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं। क्षेत्रफल और जनसंख्या:- हिमाचल का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी॰ है। यह भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल देश के 29 राज्यों में (तेलंगाना निर्माण के बाद) 18वें स्थान पर है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602...