Psychology Question Answer with Explanation || Psychology Question Answer in Hindi
Q.1 🔥 शब्द IDENTICAL ELEMENTS ( समान तत्व) निम्न से गहन संबंध रखता हैं।
1. समान परीक्षा प्रश्न
2. सहयोगियों से ईर्ष्या
3. अधिगम स्थानांतरण
4. समूह निर्देशन
👉 Answer : C
🚨शब्द IDENTICAL ELEMENTS अधिगम स्थानांतरण सिद्धांत से संबंधित है जिसका प्रतिपादन थार्नडाइक और वुडवर्थ द्वारा किया गया था।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Q.2 अनुभव तथा प्रशिक्षण के द्वारा व्यवहार में परिवर्तन अधिगम है। यह कथन हैं।
1. गिलफोर्ड
2. क्रो एवं क्रो
3. क्रोनबेक
4. गेट्स का
Ans. D
👉Answer : D (गेट्स द्वारा)
🚨गेट्स के अनुसार-'' अनुभव तथा प्रशिक्षण के द्वारा व्यवहार में परिवर्तन अधिगम है।''
🚨गिलफोर्ड के अनुसार-''व्यवहार के कारण व्यवहार में आया कोई भी परिवर्तन अधिगम है।''
🚨क्रो एवं क्रो के अनुसार-"आदतों, ज्ञान तथा अभिवृत्तियों का अर्जन ही अधिगम है।''
🚨गार्डनरी मर्फी के अनुसार-अधिगम के अन्तर्गत वातावरणीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवहार में आये समस्त परिवर्तन सम्मिलित है।''
🚨क्रोनबेक के अनुसार-सीखना, अनुभव के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन द्वारा व्यक्त होता है।''
🚨रिली तथा लेविस के अनुसार-"अभ्यास या अनुभूति से व्यवहार में धारण योग्य परिवर्तन को सीखना कहा जाता है।'
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Q.3 लिपजिग विश्वविद्यालय स्थित है?
1. भारत
2. जर्मनी
3. इटली
4. रूस
Ans. B
👉Answer : B
🚨Wilhelm Wundt opened the Institute for Experimental Psychology at the University of Leipzig in Germany in 1879.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Q.4 जन्म प्रमाण पत्र नही होने पर भी किसी भी बच्चे को विद्यालय में प्रवेश से इंकार नहीं किया जा सकता है - यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत आता हैं।
1. धारा 3
2. धारा 14 (2)
3. धारा 16
4. धारा 24
Ans. B
👉Answer : B
🚨👉धारा 3 के अन्तर्गत सभी बच्चों को अनिवार्यतः प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान की जाती है। किसी भी बच्चे से कोई शुल्क अथवा राशि नहीं ली जायेगी।
👉धारा 4 के अन्तर्गत चिह्नित शाला से बाहर बच्चों को सर्वप्रथम उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में दर्ज कराया जायेगा।
👉धारा 5 के अन्तर्गत बालकों द्वारा विद्यालय छोड़ने पर उसे स्थानान्तरण प्रमाण पत्र तुरन्त प्रदान करने का दायित्व शाला/ विद्यालय के प्रधानाध्यापक का होगा ।
👉धारा 6 के अन्तर्गत कक्षा 1 से 5 तक 1 किमी. के दायरे में और 6 से 8 तक 2 किमी. के दायरे में विद्यालय की व्यवस्था होगी।
👉धारा 12 के अन्तर्गत इसमें प्रावधान है कि प्राइवेट (निजी) विद्यालयों में 25 फीसदी सीटें गरीब, दुर्बल व वंचित वर्ग के । विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होगी।
👉धारा 14 (2) के अन्तर्गत जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने पर भी किसी भी बच्चे को विद्यालय में प्रवेश से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
👉धारा 16 के अन्तर्गत किसी भी बच्चे को किसी कक्षा में रोका नहीं जायेगा तथा न ही शाला से बाहर किया जायेगा।
👉धारा 17 के अन्तर्गत विद्यालय में बच्चे को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जायेगा।
👉धारा 24 के अन्तर्गत विद्यालय के अध्यापकों के लिए भी अधिनियम में अकादमिक उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है। इसकी पूर्ति न करने पर अध्यापक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Q.5 पहला बुद्धि परीक्षण कब किया गया ?
1. 1907 में
2. 1905 में
3. 1902 में
4. 1900 में
Answer 👉 B (1905)
Alfred Binet was a French psychologist who developed the first widely used intelligence test in 1905.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Q.6 Principles of Psychology पुस्तक हैं ?
1. विलियम जेम्स
2. जॉन डीवी
3. स्किनर
4. स्प्रैंगर
👉Answer 26: A (विलियम जेम्स)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Comments
Post a Comment