घाटियाँ valley of Himachal Pradesh
1. काँगड़ा घाटी - काँगड़ा घाटी को वीर-भूमि के नाम से भी जाना जाता है | यह शाहपुर से लेकर पालमपुर तक फैली है | इस घाटी के प्रमुख नगर हैं - धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, काँगड़ा, बैजनाथ | धौलाधार पर्वत श्रृंखला काँगड़ा घाटी पर लगे मुकुट के समान है | घाटी का बीड़ स्थान हैंग-ग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है |
2. सांगला (बस्पा) घाटी - सांगला घाटी समुद्रतल से 1830 मी. से 3475 मी. तक ऊँचाई के बीच स्थित है | सांगला घाटी का सबसे ऊंचा गाँव छितकुल है | 'कामरू' व 'सांगला' इस घाटी के प्रमुख गाँव हैं | इस घाटी को बस्पा घाटी के नाम से जाना जाता है | बस्पा सतलुज की सहायक नदी है |
3. बल्ह घाटी - यह घाटी मण्डी जिले के मैदानी भागों में स्थित है | यह हिमाचल प्रदेश में सबसे उपजाऊ घाटी है | इस घाटी की औसत ऊँचाई 800 मी. है |
4. चम्बा घाटी - चम्बा घाटी को रावी घाटी के नाम से भी जाना जाता है | रावी नदी चम्बा घाटी के बीचोंबीच प्रवाहित होती है | इस घाटी में मुख्यत: गद्दी जनजाति के लोग रहते हैं | डलहौजी, भरमौर, खजियार आदि चम्बा घाटी के प्रमुख नगर हैं |
5. कुल्लू घाटी - इस घाटी को 'देव घाटी' के नाम से जाना जाता है | इस घाटी में देवदार व सेब के वृक्ष पाए जाते हैं | इस घाटी के प्रसिद्ध नगर है - कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी |
6. पौंटा घाटी - यह घाटी कियारदा-दून घाटी के नाम से जानी जाती है | यमुना नदी पौंटा घाटी को देहरादून घाटी से अलग करती है | गिरी और बांटा इस घाटी की प्रमुख नदियाँ है | पौंटा साहिब, माजरा, धौलाकुआं इस घाटी के अंतर्गत आने वाले कस्बे हैं |
7. लाहौल-स्पीती - यह घाटी हिमाचल प्रदेश के उच्चतम क्षेत्र में स्थित है | इस घाटी की समुद्रतल से ऊँचाई 3000 मी. से 6500 मी. तक है | इस घाटी में अल्पाइन वृक्ष पाए जाते हैं | यहाँ मुख्यत: आलू की खेती की जाती है | चन्द्रा व भागा इस घाटी की प्रमुख नदियाँ है |
8. पब्बर घाटी - इस घाटी को रोहडू घाटी के नाम से जाना जाता है | पब्बर इस घाटी की प्रमुख नदी है , जिसका उद्गम स्थल चांसल चोटी है |
9. सतलुज घाटी - यह घाटी किन्नौर के शिपकी से बिलासपुर जिले तक फैली है | इस घाटी के प्रमुख नगर हैं - रामपुर, बिलासपुर |
Comments
Post a Comment