पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ


हिमाचल की पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ:- समुद्रतल से हिमाचल प्रदेश की ऊँचाई 350 मीटर से 7000 मीटर की बीच है |

हिमाचल प्रदेश को मुख्यत: 3 प्रकार की पर्वत-श्रेणियों( श्रृंखलाओं) में बाँटा जा सकता है -

(क) निम्न पर्वत श्रेणी

(ख) मध्य पर्वत श्रेणी

(ग) उच्च पर्वत श्रेणी

(क) निम्न पर्वत श्रेणी :-इन पर्वत श्रेणियों को शिवालिक पर्वत के नाम से भी जाना जाता है | शिवालिक का अर्थ है - शिव की जटाएँ | इस क्षेत्र की समुद्रतल से ऊँचाई 350 मीटर से 1500 मीटर के मध्य है | यहाँ पर औसत वार्षिक वर्षा 1500 मिमी. से 1800 मिमी. तक होती है | प्राचीन काल में शिवालिक क्षेत्र 'मैनाक पर्वत' के नाम से प्रसिद्ध था | इस भाग में जिला काँगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर के साथ-साथ मंडी, सोलन तथा सिरमौर के निचले क्षेत्र आते हैं |

(ख) मध्य पर्वत श्रेणी :-इस पर्वत श्रृंखला में सिरमौर की रेणुका, पच्छाद, मण्डी जिले की चच्योट, करसोग, चम्बा की चुराह, काँगड़ा के ऊपरी भाग पालमपुर तहसील शामिल हैं | इस क्षेत्र की समुद्रतल से ऊँचाई 1500 मीटर से 4500 मीटर के मध्य हैं |

1. धौलाधार पर्वत श्रृंखला मुख्यत: काँगड़ा जिले में पाई जाती हैं | इसे 'मौलाक पर्वत' के नाम से भी जाना जाता है | इस श्रृंखला का कुछ हिस्सा मण्डी व चम्बा जिले में भी पड़ता है | यह बद्रीनाथ के पास हिमालय पर्वत से एक शाखा के रूप में पृथक होती है |

2. पीर-पंजाल पर्वत श्रृंखला मुख्यत: चम्बा जिले में पड़ती है |

(ग) उच्च पर्वत श्रेणी :-इस क्षेत्र को वृहत हिमालय तथा अल्पाइन क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है | इसके अंतर्गत चम्बा की पांगी तहसील, लाहौल-स्पीती व किन्नौर जिले आते हैं | इस क्षेत्र के समुद्रतल से ऊँचाई 4500 मीटर से अधिक है |

इस क्षेत्र में मुख्यत: जास्कर पर्वत श्रृंखला आती है, जो हिमाचल प्रदेश को तिब्बत से अलग करती है | हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी शिल्ला (7025 मीटर) इसी पर्वत श्रृंखला में है |

♻ हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय में स्थित है |

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्वत चोटियाँ:-

क्र.सं.नामजिलाऊँचाई (मीटर)
1.शिल्लाकिन्नौर7,025
2.लियो पारजिलकिन्नौर6,791
3.शिपकीकिन्नौर6,608
4.मनीरैंगलाहौल-स्पीती6,597
5.मुलकिलालाहौल-स्पीती6,520
6.किन्नर-कैलाश (रल्दांग)किन्नौर6,500
7.डिबीवोकरीकुल्लू6,400
8.गेफांगलाहौल-स्पीती6,400
9.शिगरिलालाहौल-स्पीती6,230
10.इन्द्रासनकुल्लू (मनाली)6,220
11.शिकर बेहुलाहौल-स्पीती6,200
12.मुकर बेहुलाहौल-स्पीती6,070
13.गेफांग गोलाहौल-स्पीती6,050
14.दियो टिब्बाकुल्लू6,001
15.सोलांगकुल्लू5,975
16.मेवा कान्दिनूकुल्लू5,944
17.पीर पंजालचम्बा5,972
18.हनुमान टिब्बाकुल्लू-काँगड़ा5,860
19.बड़ा-खड़ाचम्बा (भरमौर)5,860
20.कैलाशचम्बा (भरमौर)5,660
21.शालतू दा पारलाहौल-स्पीती5,650
22.परागलाकुल्लू5,579
23.उमाशिलाकुल्लू5,294
24.शितिधारकुल्लू5,290
25.श्री खंडकुल्लू5,182
26.तमसारचम्बा5,080
27.लछालंगलालाहौल-स्पीती5,060
28.मुरांगलालाहौल-स्पीती5,060
29.शृंगलालाहौल-स्पीती4,999
30.इन्द्रकिलाकुल्लू4,940
31.पिन पार्वतीकुल्लू4,800
32.घोरातनतनुकुल्लू-काँगड़ा4,760
33.पतालसूकुल्लू4,470
34.गौरी देवी का टिब्बाचम्बा4,030
35.हरगारणलाहौल-स्पीति3,850
36.नरसिंह टिब्बाचम्बा3,730
37.साचाकुल्लू3,540
38.चोलांगकाँगड़ा3,270
क्र.सं.जिले का नामजिले की सबसे ऊँची चोटीऊँचाई (मीटर)
1.किन्नौरशिल्ला7,025
2.लाहौल-स्पीतिमनीरेंग6,597
3.कुल्लूडिवी वोकरी पिरामिड6,400
4.चम्बापीर पंजाल5,972
5.काँगड़ाहनुमान टिब्बा5,860
6.शिमलाचांसल चोटी4,520
7.मण्डीनागरू4,400
8.सिरमौरचूड़धार3,647
9.सोलनमाउंट करोल2,280
10.बिलासपुरबहादुरपुर1,980
11.ऊनाभारवैन1,200
12.हमीरपुरअवाहदेवी1,100

Comments

Popular posts from this blog

HP Police Mock Test|| HP Police Constable Mock Test🚨HP Police. General Science 2

History question

Passes of Himachal Pradesh। HP GK MCQ with Explanation